ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शिलान्यास के पहले मेडिकल कॉलेज पर सियासी बवाल, मंत्री महेश्वर हजारी ने खोला मोर्चा, RJD एमएलए धरने पर बैठे

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के सरायरंजन में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने के पहले सियासी बवाल बढ़ गया है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी अपनी ही सरकार के फैस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के सरायरंजन में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने के पहले सियासी बवाल बढ़ गया है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। महेश्वर हजारी के अलावे आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर बाद सराय रंजन के नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का शिलान्यास करने वाले हैं लेकिन समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बनाए जाने का विरोध जेडीयू और आरजेडी के जनप्रतिनिधियों ने करना शुरू कर दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी शुरू से ही आरोप लगा रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के दबाव में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को समस्तीपुर मुख्यालय से दूर सरायरंजन ले जाया गया है। मंत्री महेश्वर हजारी समस्तीपुर जिले से आते हैं लेकिन उनकी नाराजगी इस बात से समझी जा सकती है कि वह आज के इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। 


वहीं जिला मुख्यालय से दूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की स्थापना पर आरजेडी विधायक ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को खुश करने के लिए समस्तीपुर और उसके आसपास की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। शाहीन ने कहा है कि वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की है कि वह फैसले पर पुनर्विचार करें।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता