ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

समाधान यात्रा का 26वां दिन: समस्तीपुर में CM नीतीश ने 221 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के बाद समस्तीपुर गये। औरंगाबाद में कुर्सी फेंके जाने के बाद सीएम के आग

समाधान यात्रा का 26वां दिन: समस्तीपुर में CM नीतीश ने 221 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के बाद समस्तीपुर गये। औरंगाबाद में कुर्सी फेंके जाने के बाद सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री समस्तीपुर के भगवानपुर देसुआ ग्राम पहुंचे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के कुल 341 करोड़ 67 लाख की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन  रिमोट के जरीये किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत पुनर्जीवित किए गये एक तालाब और स्थानीय किसानों द्वारा की जा रही स्टोबेरी, ओल जैसी व्यवसायिक खेती का निरीक्षण भी किया। 


सीएम नीतीश ने काली मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। साथ ही इसी कैम्पस में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि समाधान यात्रा का उद्धेश्य पूरा हो रहा है। समस्तीपुर में किसानों की खेती और स्टाल देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आये।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता