ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

RJD से ज्यादा अपराधी किसी और पार्टी में नहीं! प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोले- पूरे राज्य को अवैध खनन का हब बना दिया

SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर नीतीश तेजस्वी की सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने बिह

RJD से ज्यादा अपराधी किसी और पार्टी में नहीं! प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोले- पूरे राज्य को अवैध खनन का हब बना दिया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर नीतीश तेजस्वी की सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने बिहार में अपराध के लिए आरजेडी को जिम्मेवार बताया है और कहा कि देशभर में अगर किसी पार्टी में सबसे अधिक अपराधी हैं तो वह आरजेडी में हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि उनको क्राइम और क्रिमिनल से लगाव नहीं है लेकिन लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार में राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है?


दरअसल, प्रशांत किशोर के जन सुराज यात्रा का कारवां आजकल समस्तीपुर में है। समस्तीपुर में पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिहार में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर कहा कि आज सभी लोग जानते हैं कि राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है? बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि उन्हें क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है। इसका मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि आज इस देश में RJD से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किसी और पार्टी में नहीं हैं। तेजस्वी को न इंग्लिश आती है और ना ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है। उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं। जब कहा जाता है कि बिहार में शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं, तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं। काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं।