ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

प्ले ग्राउंड में पानी ढोने वाले बेटे को बना दिया बिहार का डिप्टी सीएम, लालू पर सम्राट का बड़ा हमला

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व

प्ले ग्राउंड में पानी ढोने वाले बेटे को बना दिया बिहार का डिप्टी सीएम, लालू पर सम्राट का बड़ा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि राजद वालों से पूछिएगा कि मम्मी-पापा ने अपने कार्यकाल में कितने लोगों को रोजगार दिया था। 


उन्होंने कहा कि लालू सिर्फ अपने परिवार के लोगों को ही नौकरी दे सकते हैं जब वो खुद सत्ता से हटे तो पत्नी राबड़ी देवी को कुर्सी पर बिठा दिया। जब राबड़ी हटी तो अपने छोटे बेटे को उपमुख्यमंत्री बना दिया जो कभी खेल के मैदान में खिलाड़ियों के लिए पानी ढोता था। वही हरे राम हरे कृष्णा करने वाले बड़े बेटे को भी मंत्री बना दिया। जब हमारे सांसद ने उनकी बेटी को चुनाव हराया तो बेटी को राज्यसभा भेज दिये। अब दूसरी बेटी की बारी है।


समस्तीपुर में अपने अभिनन्दन समारोह में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सिर्फ कमंडल के ही साथ नहीं है बल्कि मंडल के भी साथ है। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू होने की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें हमारी पार्टी भी साथ खड़ी थी। 


डिप्टी सीएम ने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी को यह लगा कि देश के अगड़ी जाति मे भी काफी संख्या में लोग गरीब है तो उनके लिए भी दस फीसदी आरक्षण को लागू किया। सम्राट चौधरी ने राम मंदिर की भी चर्चा की और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश के गरीबो के लिए पक्के मकान की घोषणा की तो रामलला ने कहा कि हमारे लिए पक्का मकान कब बनेगा, तब उन्होंने यह काम भी पूरा करके दिखा दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता