ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नीतीश कुमार अब बिहार से जाने वाले हैं, बोले सम्राट चौधरी..2024 में महागठबंधन को हाफ और 2025 में साफ कर देंगे

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बुधवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीज

नीतीश कुमार अब बिहार से जाने वाले हैं, बोले सम्राट चौधरी..2024 में महागठबंधन को हाफ और 2025 में साफ कर देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बुधवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीटे बीजेपी जीतेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से देश में सरकार बनेगी। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार से जाने वाले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हाफ कर देंगे और 2025 के विधानसभा चुनाव में साफ कर देंगे


भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में फिर से बीजेपी पूरे भारत मे भारी मतों से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। बिहार की 40 में 40 सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में राजद और जदयू को हाफ कर देंगे और 2025 में उन्हें पूरी तरह साफ कर देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज सभी भ्रष्टाचारी नेता  एक साथ आ गए है। एक तरफ अकेले मोदी जी खड़े है और दूसरी तरफ ये भ्रष्टाचारी नेताओं की टोली है।


उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अब  गठबंधन करने की किसी भी सम्भावना से इनकार करते हुए कहा कि अब वह बिहार से जाने वाले है।बिहार में उनकी कोई अहमियत नहीं रह गयी है। नीतीश कुमार बिहार में झूठी शराबबंदी कर राजस्व का भारी घाटा करा रहे है, जबकि हकीकत यह है कि अब शराब होम डिलीवरी से मिलती है। पुलिस गरीबों पर शराबबंदी के नाम पर अत्याचार कर रही है। बिहार की जनता त्रस्त है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता