ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश अपनी कुर्सी बचाने में और तेजस्वी उनकी कुर्सी हथियाने में लगे हैं, बोले नित्यानंद..इनके बीच सिर फुटव्वल की स्थिति

SAMASTIPUR: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर के सांसद नित्यानन्द राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर ज

 नीतीश अपनी कुर्सी बचाने में और तेजस्वी उनकी कुर्सी हथियाने में लगे हैं, बोले नित्यानंद..इनके बीच सिर फुटव्वल की स्थिति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर के सांसद नित्यानन्द राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। नित्यानन्द राय मंगलवार को समस्तीपुर के दलसिंहसराय में खादी ग्रामोद्योग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध पर लगाम लगा पाने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं जबकि तेजस्वी यादव, नीतीश को हटाकर उनकी कुर्सी हथियाने में लगे हैं। बिहार में क्राइम के आंकड़े गिनाते हुए नित्यानन्द राय ने बताया कि पिछले दस महीनों में 2400 से ज्यादा हत्या हो चुकी है। 800 लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है। सैंकड़ों बहू बेटियों के साथ बलात्कार की घटना हुई  है।


नित्यानन्द राय ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जान-बूझकर अपराधियों का साम्राज्य स्थापित करना चाहते हैं ताकि इनके दम पर ही आगे चुनाव जीत सके। जबकि चुनाव जनता के बल पर जीता जा सकता है ना कि अपराधियों के दम पर। 


नित्यानंद राय ने यह भी कहा है कि उन्होंने गृह राज्य मंत्री की हैसियत से अपराध पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार को चेताया। कहा कि केंद्र सरकार से जो भी मदद की जरूरत हो, हम उसे पूरा करेंगे। नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम पर कटाक्ष करते हुए नित्यानन्द राय ने कहा कि हम और आप सब लोग देख रहे है कि किस तरह इनके बीच खुद सिर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है। सभी घोटालेबाज नेता एक साथ आ गए हैं वही इधर जनता नरेंद्र मोदी के साथ एकजुट हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता