ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नेताओं का हो सामाजिक बहिष्कार, पप्पू यादव बोले- विरोध होगा तब थमेगा हत्या का दौर

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ बदमाशों की गोली से असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। समस्तीपुर में पिछले दिनों अपराधियों ने शीतलपट्टी निवासी धर्मवीर यादव के 20 वर्षीय बेटे सुनी

नेताओं का हो सामाजिक बहिष्कार, पप्पू यादव बोले- विरोध होगा तब थमेगा हत्या का दौर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ बदमाशों की गोली से असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। समस्तीपुर में पिछले दिनों अपराधियों ने शीतलपट्टी निवासी धर्मवीर यादव के 20 वर्षीय बेटे सुनील यादव की निर्मम हत्या कर दी थी। मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने समस्तीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दी और उन्हें न्याय दिलाने के भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान मृतक के परिजनों की चित्कार को सुनकर पप्पू यादव खुद को रोक नहीं सके और भावुक हो गए।


पप्पू यादव ने कहा है कि समस्तीपुर मौत का शमशान बनता जा रहा है। अपराधियों में न तो कानून का डर है और ना ही सिस्टम का भय। जिसका नतीजा है के अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में अपराधी पूरी तरह से निर्भिक हो चुके हैं। पप्पू यादव ने इसके लिए सरकार के साथ साथ जनता को भी दोषी बताया है जो ऐसी सरकार को चुनने का काम करती है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब वह एके 47 और एक 56 रखने वालों को टिकट देगी तो वह अपराधियों और माफिया से कैसे लड़ सकेगी।


वहीं उन्होंने आरा में हो रही हत्या की वारदातों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एमएलसी लोग हेरोइन और गांजा का बिजनेस कर रहे हैं। 10 दिन के भीतर आरा में 11 लोगों की हत्याएं हुईं, वहां के एमएलसी हेरोइन का कारोबार करते हैं। हेरोइन और बालू माफिया को एमएलसी का टिकट दिया गया। समस्तीपुर के सरायरंजन में अनेकों घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन किसी ने यहां के मंत्री का नाम तक नहीं सुना होगा। सिर्फ वोट लेने के समय जनता के बीच आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे सरकार में शामिल सांसद और विधायकों का विरोध करें तब जाकर हालात में सुधार हो सकेगा। पप्पू यादव ने कहा है कि जबतक नेताओं का सामाजिक विरोध नहीं होगा तबतक बिहार में हत्याओं का दौर नहीं थमेगा।