ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बहू के चुनाव प्रचार में उतरे किशोर कुणाल, समस्तीपुर की जनता से शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील

SAMASTIPUR: महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अपनी बहू शांभवी चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। बहू शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील वो समस्

बहू के चुनाव प्रचार में उतरे किशोर कुणाल, समस्तीपुर की जनता से शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अपनी बहू शांभवी चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। बहू शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील वो समस्तीपुर की जनता से मिलकर कर रहे हैं। बता दें कि शांभवी चौधरी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया है और आचार्य किशोर कुणाल की बहू है। 


समस्तीपुर सुरक्षित सीट से शांभवी लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। बहू शांभवी को जीताने में किशोर कुणाल लगे हैं। कई मठ-मंदिरों के पुजारियों से मिल रहे हैं। वो इन दिनों विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों से मिल रहे हैं और बहू को जीताने की बात कर रहे हैं। किशोर कुणाल का कहना है कि समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र नया इतिहास रचने जा रही है। देश की सबसे कम उम्र की सांसद उनकी बहू है।


 यदि उनकी बहू यहां से जीत कर आती है तब समस्तीपुर का नाम काफी विख्यात होगा। मुझे नहीं पता था कि शांभवी इतनी अच्छी वक्ता भी है इनकी योग्यता मे कोई कमी नहीं है। 2009 में मुझे भी चुनाव लड़ने का टिकट मिला था लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने कह दिया था कि मुझे राजनीति में नहीं आना । लेकिन नई पीढ़ी के लोग इस बार चुनाव के मैदान में हैं। किशोर कुणाल अपनी बहू के प्रचार में लगे हैं वो लगातार लोगों से मिल रहे हैं और बहू शांभवी के लिए वोट मांग रहे हैं।