ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बाल-बाल बचे JDU विधायक, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में MLA समेत 5 लोग घायल

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी बाल-बाल बच गए। कुशेश्वरस्थान से जदयू के विधायक अमन भूषण अपनी स्कॉपिय

बाल-बाल बचे JDU विधायक, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में MLA समेत 5 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी बाल-बाल बच गए। कुशेश्वरस्थान से जदयू के विधायक अमन भूषण अपनी स्कॉपियो से जा रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी चौराहे पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। जिसके बाद विधायक की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में विधायक समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि, यह हादसा रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ था। इस हादसे में विधायक अमन भूषण के दो सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार विधायक अपने गाड़ी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई।


वहीं, एक्सीडेंट के बाद ट्रक को चालक ने मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली और सभी घायलों का चल रहे इलाज का जायजा लिया। घटना के बाद चौराहा पर अफरातफरी सी मच गई।सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया और दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सड़क पर से हटाने के बाद स्थिति सामान्य हुआ।