ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

सजायाफ्ता लालू यादव को छाता लगाने वाले डीएसपी ने कहा: मैंने सही काम किया, हथियार की सुरक्षा के लिए छाता लगाया था

GOPALGANJ: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गोपालगंज दौरे की एक वीडियो ने बिहार में सियासी घमासान मचा रखा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि गोपालगंज के डीएसपी लालू यादव के लिए

सजायाफ्ता लालू यादव को छाता लगाने वाले डीएसपी ने कहा: मैंने सही काम किया, हथियार की सुरक्षा के लिए छाता लगाया था
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गोपालगंज दौरे की एक वीडियो ने बिहार में सियासी घमासान मचा रखा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि गोपालगंज के डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लगाकर उनके साथ चल रहे हैं. लालू प्रसाद यादव कई आपराधिक मामलों में कोर्ट द्वारा अपराधी घोषित किये जा चुके हैं और उन्हें सजा सुनायी जा चुकी है. सजायाफ्ता लालू यादव को छाता लगाने वाले डीएसपी को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं छाता लगाने वाले डीएसपी लालू यादव के बेहद करीबी एक बालू कारोबारी के दामाद हैं. इस मामले में अब डीएसपी की सफाई सामने आयी है.


डीएसपी की सफाई

गोपालगंज के हथुवा डीएसपी अनुराग कुमार ने मीडिया के सामने अपनी सफाई दी है. अनुराग कुमार ने कहा है कि गोपालगंज के डीएम और एसपी ने लालू यादव की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया था. इसलिए लालू यादव के दौरे के समय मैं पुलिस बल के साथ वहां तैनात था. लेकिन वहां तेज बारिश होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं हो पायी लेकिन हमलोगों ने पर्याप्त सुरक्षा देने की कोशिश की.


हथियार की सुरक्षा के लिए लगाया था छाता

डीएसपी अनुराग कुमार ने लालू यादव को छाता लगाने का एक साथ कई कारण गिना दिये. मीडिया से बात करते हुए पहले अनुराग कुमार ने कहा कि लालू यादव को छाता लगाने का आरोप बिल्कुल निराधार है. वहां इतनी तेज बारिश हो रही थी. मेरे पास हथियार था. मैं शुरू से ही अपनी सुरक्षा के लिए छाता लिये हुआ था. डीएसपी ने फिर मानवता की दुहाई दी. अनुराग कुमार ने कहा-आगे आगे लोग थे. मानवता के आधार पर और चूकि और लोगों का सेक्युरिटी हमको देखना था. इसलिए हम लालू यादव के साथ साथ चल रहे थे. इसी को निगेटिव खबर बना कर लोग चला रहे हैं. एसपी अनुराग कुमार ने कहा कि मैंने गुडफेथ में काम किया है. कानून सम्मत काम किया है. मेरी मंशा ठीक थी. 


बता दें कि गोपालगंज गये लालू यादव आज प्रसिद्ध थावे मंदिर गये थे. उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी. लालू के थावे दौरे की वीडियो सामने आयी है जिसमें गोपालगंज के हथुवा डीएसपी अनुराग कुमार लालू यादव के लिए छाता लगा कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है. 


पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि लालू जब मुख्यमंत्री थे तब आईएएस अधिकारी उनका पीकदान उठाया करते थे. अब तो गनीमत है कि एसडीपीओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखायेंगे? बीजेपी ने ट्विट कर कहा है कि बिहार में अपराधी पिस्तौल लेकर और पुलिस कप्तान छाता लेकर घूम रहे हैं. कभी अधिकारियों से खैनी रगड़वाने वाले लालू जी के पीछे DSP रैंक का अधिकारी छाता लेकर घूम रहा है. पैरोल पर बाहर निकले लालू प्रसाद जी को VVIP ट्रीटमेंट देने में महाठगबंधन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सोचिए जब जनता के सेवक छाता ढोने में लग जाएं तो आमजन की क्या हालत होगी?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता