ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के

SAHARSA: नहाय-खाय के साथ ही 17 नवंबर से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले आज नवनिर्माण मंच के संस्थापक और पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा नगर निगम अंतर्गत विभिन

पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: नहाय-खाय के साथ ही 17 नवंबर से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले आज नवनिर्माण मंच के संस्थापक और पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा नगर निगम अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकांश छठ घाटों की स्थिति नारकीय पाई, जिस पर उन्होंने रोष जताया और कहा कि समय काफी कम बचा हैं। महापर्व छठ को लेकिन जिस तरह से जिला प्रशासन और नगर निगम काम कर रहा है वह बहुत ही चिंताजनक है। 


किशोर कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 12 की राय टोला, मत्स्यगंधा, सात पोखरिया, वार्ड 18 के भवी साह चौक छठ मंदिर घाट, गांधी पथ आदि पोखर का भ्रमन करने के बाद जो व्यवस्था दिखाई वह बेहद ही निराशाजनक है। अभी तक पोखरों और झीलों की सफाई नहीं की गई है। जलकुंभियों को भी पोखर से निकाल कर धार पर ही छोड़ दिया गया है। नगर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसलिए युद्ध स्तर पर सफाई के कार्य को करने की आवश्यकता है ताकि छठ व्रतियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


किशोर कुमार ने दीपावली में नगर निगम की लाइट नहीं जलने शहर अंधेरा में रहा, जिस एजेंसी को यह काम मिला था उसका रिकॉर्ड बहुत ही खराब है। कम से कम छठ पूजा में भी लाइट का इंतजाम प्रशासन अच्छे से कराया जाए ताकि रात को श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिस पोखर में पानी नहीं है वहां अति शीघ्र पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि नगर निगम के अंदर 72 पोखर-घाट हैं जिसमें गंदगी भरा है उसकी सफाई में जलवा मछुआ महज 12 लोग ही लगे हैं तो सफाई कैसे संभव है। 


उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि ब्लीचिंग पाउडर और चूना का पर्याप्त छिड़काव तथा लाइट बत्ती की पर्याप्त व्यवस्था छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों में कराया जाए। छठ घाट के निरीक्षण के दौरान किशोर कुमार के साथ प्रोफेसर नवनीत सिंह, सूरज राय, संजय भगत, विजय दास, अभिजीत आनंद, हनुमान चौधरी, रमन कुमार सिंह, मोहम्मद कमाल, मंजय यादव, सागर चौधरी, विनय यादव व अन्य लोग भी मौजूद रहे।


पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के


पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के


पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के


पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सहरसा के छठ घाटों का लिया जायजा, गंदगी का अंबार देखकर भड़के

टैग्स