ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

ऐसा स्वीच ऑफ करेंगे की मोदी और शाह की सांसे टूट जाएंगी: सहरसा में बीजेपी पर बरसे आनंद मोहन

SAHARSA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काटकर जेल से बाहर आए आनंद मोहन एक बार फिर सियासत में एक्टिव हो गए हैं। आने वाले नवंबर महीने में आनंद मोह

ऐसा स्वीच ऑफ करेंगे की मोदी और शाह की सांसे टूट जाएंगी: सहरसा में बीजेपी पर बरसे आनंद मोहन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काटकर जेल से बाहर आए आनंद मोहन एक बार फिर सियासत में एक्टिव हो गए हैं। आने वाले नवंबर महीने में आनंद मोहन पटना में बड़ी रैली करने वाले है और इस रैली में शामिल होने के लिए लोगों को घूम घूमकर न्योता दे रहे हैं। सहरसा में आनंद मोहन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। आनंद मोहन ने कहा कि ऐसा स्वीच ऑफ करेंगे की मोदी और शाह की सांसे टूट जाएंगी।


दरअसल, राजपूत वोटरों को साधने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कानून में संशोधन कर हत्या के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल से रिहा करा दिया था। आनंद मोहन के जेल से छूटने के बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि जल्द ही वे सक्रिय राजनीति में शामिल हो जाएंगे और ऐसा ही हुआ। आनंद मोहन की पत्नी और बेटे आरजेडी में हैं हालांकि फिलहाल वे खुद किसी पार्टी में नहीं हैं लेकिन तय माना जा रहा है कि जल्द ही वे जेडीयू में शामिल होकर जेल से रिहा कराने का नीतीश का कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे।


बिहार में अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए आनंद मोहन आगामी 23 नवंबर को पटना में बड़ी रैली करने जा रहे हैं और इसके लिए विभिन्न जिलों में घूमकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी रह रही है। आनंद मोहन बीजेपी के साथ साथ मोदी और शाह पर लगातार हमले बोल रहे हैं। सहरसा के नवहट्टा प्रखंड पहुंचे आनंद मोहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर बरसे। उन्होंने शायराने अंदाज में कहा कि “कौन है सच्चा और कौन है झूठा सबको पहचानती है, ये पब्लिक है सब जानती है”। बीजेपी के चरित्र को उजागर करने निकले हैं। 


23 नवंबर को पटना के गांधी मैदान होने वाली रैली में लोगों को आमंत्रित करते हुए आनंद मोहन मीडिया पर भी जमकर बरसे और कहा कि जितना लिखना है लिख दो लेकिन आनंद मोहन जो है वही रहेगा। किसी की आलोचना से हैवान नहीं हो जाएंगे और किसी की प्रशंसा से भगवान नहीं बन जाएंगे। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि आप कहां से बोल रहे हो। आनंद मोहन की बेटी की हल्दी हो रही थी तो मीडिया प्रशंसा कर रही थी, भोज में खाना क्या बन रहा है यह भी अखबारों में छप रहा था। दिल्ली से बटन दबा और प्रशंसा आलोचना में बदल गई लेकिन इस बार ऐसा स्विच ऑफ करेंगे कि मोदी और साह तुम्हारी सांसे टूट जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता