ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

शाहनवाज ने पॉकेट से निकाला 2000 का नोट, कहा-मेरे पास तो एक है बदल लूंगा..लेकिन बक्से में रखने वालों को दिक्कत होगी

PATNA: 2 हजार के नोट को बंद करने का ऐलान आरबीआई ने किया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद से ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। वही बीजेपी नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर पलटवा

शाहनवाज ने पॉकेट से निकाला 2000 का नोट, कहा-मेरे पास तो एक है बदल लूंगा..लेकिन बक्से में रखने वालों को दिक्कत होगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 2 हजार के नोट को बंद करने का ऐलान आरबीआई ने किया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद से ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। वही बीजेपी नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब लूट की पूरी छूट थी। जब नोटबंदी होती है तब सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को होती है वही अब दो हजार का नोट बंद होने पर भी ये लोग परेशान हैं। दो हजार का नोट बंद होने में क्या दिक्कत हैं।


 शाहनवाज ने कहा कि मेरे पास भी एक नोट है। उन्होंने अपने पॉकेट से दो हजार का नोट निकालकर मीडिया कर्मियोंं को दिखाते हुए कहा कि पॉकेट में एक नोट है इसे बैंक में जाकर बदल लेंगे लेकिन जिसके घर में बंद बक्से में नोट पड़े हैं उनकों थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। जिनके पास दो हजार के नोटों की भरमार है वो सोचे मेरे पास तो 2000 का यही एक नोट है जो बैंक में आसानी से एक्सचेंज हो जाएगा।


शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि विपक्ष के सभी लोग मिलकर भी लड़ेंगे तब भी हम उन्हें हरा देंगे। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि जब हम केंद्र में आएंगे तब भष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए शाहनवाज ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तब पूरा लूट की छूट दिये हुए थे। आज इन्हें नोटबंदी से परेशानी हो रही है। 


शुक्रवार 19 मई की शाम आरबीआई ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया। अब 2000 के नोटों को 30 सितंबर तक ही वैध माना जाएगा। इससे पहले 2000 के नोट बैंक में जाकर एक्सजेंच करना होगा।  RBI के इस फैसले के बाद देश में सियासत तेज हो गई। इसी क्रम में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने हमलावर विपक्ष को जवाब देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें दो हजार रूपये के बंद होने से कोई दिक्कत नहीं हैं..परेशानी तो उन्हें है जिन्होंने बक्से में भरकर नोट रखा हैं। जमीन के अंदर नोट दबाकर रखने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

टैग्स