ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार के जन-जन पर राज करेंगे सम्राट: रोहतास में BJP नेता को सुनकर गदगद हुए राजनाथ सिंह, खुले मंच से कर दिया ये बड़ा एलान

SASARAM: जीएनएसयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रोहतास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। राजनाथ सिंह ने खुले मंच से कह दिया है

बिहार के जन-जन पर राज करेंगे सम्राट: रोहतास में BJP नेता को सुनकर गदगद हुए राजनाथ सिंह, खुले मंच से कर दिया ये बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: जीएनएसयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रोहतास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। राजनाथ सिंह ने खुले मंच से कह दिया है कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी बिहार के जन-जन पर राज करेंगे। उन्होंने इशारों- इशारों में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की घोषणा कर दी और कहा कि सम्राट के नेतृत्व में बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी की बातों को बहुत ही गंभीरता से सुन रहा था। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं और सम्राट चौधरी को सुनने के बाद पूरा विश्वास हो गया है कि आने वाले समय में सम्राट बिहार के जन-जन पर राज करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह दुल्हन के पांव घर में पड़ते ही लोगों को समझ में आ जाता है कि घर-परिवार का भविष्य कैसा होगा, ठीक उसी तरह से सम्राट चौधरी ने जब से बिहार बीजेपी की बागडोर को संभाला है तब से ऐसा लगने लगा है कि बिहार की भाजपा को उसका सम्राट मिल गया है।


उन्होंने इशारों-इशारों में बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की घोषणा कर दी और दावा किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बता दें कि लंबे दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि सम्राट चौधरी 2025 में बीजेपी से सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे कई मौके पहले भी आ चुके हैं जब बीजेपी नेताओं ने सम्राट को लेकर इस तरह का इशारा किया। आज एक बार फिर राजनाथ सिंह ने इशारों में बता दिया कि सम्राट चौधरी बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता