ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राम मंदिर पर RJD की राह पर चला जेडीयू: मंत्री रत्नेश सदा ने विकास मित्रों को जुटा कर चंद्रशेखर, फतेह बहादुर जैसा बयान दिया

SASARAM: राम मंदिर को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड पहले ही क्लीयर कर दिया था. जेडीयू ने कहा था कि वह राम मंदिर के खिलाफ बयान नहीं देगा. लेकिन अब नीतीश के मंत्री राजद नेताओं की तर्ज प

राम मंदिर पर RJD की राह पर चला जेडीयू: मंत्री रत्नेश सदा ने विकास मित्रों को जुटा कर चंद्रशेखर, फतेह बहादुर जैसा बयान दिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: राम मंदिर को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड पहले ही क्लीयर कर दिया था. जेडीयू ने कहा था कि वह राम मंदिर के खिलाफ बयान नहीं देगा. लेकिन अब नीतीश के मंत्री राजद नेताओं की तर्ज पर बयानबाजी पर उतर आय़े हैं. जेडीयू कोटे से राज्य सरकार में मंत्री रत्नेश सदा ने आज राम मंदिर को लेकर राजद नेता चंद्रशेखर और फतेह बहादुर जैसा बयान दिया.


सरकारी सेवकों को जुटा कर राम मंदिर पर बरसे

रत्नेश सदा बिहार सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री हैं. उनके विभाग के तहत ही राज्य भर विकास मित्रों की नियुक्ति की गयी है. विकास मित्रों को सरकार हर महीने 22 हजार रूपये देती है. रत्नेश सदा ने शनिवार को सासाराम में विकास मित्रों को जुटाया. कार्यक्रम का नाम दिया गया-मंत्री का अभिनंदन समारोह. सरकारी पैसे ले रहे विकास मित्रों को जुटा कर मंत्री रत्नेश सदा ने राम मंदिर के खिलाफ बयानबाजी से लेकर जमकर राजीनीतिक भाषण दिया.


मंत्री रत्नेश सदा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया. मंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि राम मंदिर के लिए दलितों और पिछड़ो से चंदा नहीं लिया गया क्योंकि वे अछूत है. मंत्री ने कहा कि राजस्थान में पिछड़ी जातियों से भगवान राम के नाम पर लिए गए चंदे को बीजेपी ने लौटा दिया है. बीजेपी धोबी, चमार, दुसाध, कुम्हार, मुसहर सहित सभी अछूत जातियों के पैसे से भगवान राम को भोग लगाना नहीं चाहती.


जेडीयू के मंत्री ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही है. ये सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है. 22 जनवरी को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है जबकि मंदिर अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुआ है. बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है, विकास मित्रों को ये बात हर दलित तक पहुंचाना चाहिये.


सरकारी पैसे ले रहे विकास मित्रों के कार्यक्रम में मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला. रत्नेश सदा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में संविधान बदलने की साजिश कर रहे हैं. इसलिए आप लोग संभल जाइए. अगर 2024 में बीजेपी फिर से सत्ता में आ गई तो चुनाव भी खत्म हो जाएगा और देश में कभी भी चुनाव नहीं होगा.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता