ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्व विधायक प्रदीप जोशी आज करेंगे नामांकन, बेरोजगारों के दम पर चुनावी ताल

SASARAM : बिहार के विधानसभा चुनाव में बड़े दलों के साथ शहर से छोटे दल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बिहार में बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने वाले पूर्व विधायक प्रदी

पूर्व विधायक प्रदीप जोशी आज करेंगे नामांकन, बेरोजगारों के दम पर चुनावी ताल
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के विधानसभा चुनाव में बड़े दलों के साथ शहर से छोटे दल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बिहार में बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने वाले पूर्व विधायक प्रदीप जोशी आज नामांकन करेंगे. प्रदीप जोशी डेहरी विधानसभा सीट से आज अपना पर्चा भरेंगे.


राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बिहार में बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए इस बार बेरोजगारों की सरकार का नारा दिया है. प्रदीप जोशी लगातार अपने साथ उन युवाओं को जोड़ रहे हैं जो बेरोजगार हैं. प्रदीप जोशी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी बिहार के अंदर अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाती है तो वैसी परिस्थिति में वह बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़े कदम उठाएंगे.


प्रदीप जोशी अपनी पार्टी से ऐसे युवाओं को मौका दे रहे हैं जो राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं. उधर डेहरी विधानसभा सीट पर नामांकन से पहले उन्होंने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया है, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है और युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही है. प्रदीप जोशी की पत्नी ज्योति रश्मि भी डेहरी विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं.