ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री खालिद अंसारी राजकीय सम्मान से किए गए सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम यात्रा में रोहतास DM-SP शामिल

ROHTAS: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन के बाद आज राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किये गये। बता दें कि 03 सितंबर को पटना के एक निजी अस्पताल में लं

पूर्व मंत्री खालिद अंसारी राजकीय सम्मान से किए गए सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम यात्रा में रोहतास DM-SP शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन के बाद आज राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किये गये। बता दें कि 03 सितंबर को पटना के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 86 वर्षीय डा. खालिद अनवर अंसारी का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक शहर डेहरी ऑन सोन लाया गया। जहां जिलाधिकारी नवीन कुमार और एसपी विनीत कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


 इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं राजकीय सम्मान के साथ बस्तीपुर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बता दें की 1973 और 1985 में वो डेहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 2000 में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन्हें विधान परिषद भी बनाया गया था। कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री भी बनाए गए थे। 


बिहार राज्य मोमिन कॉन्फ्रेंस ऑल इंडिया मोमिन यूथ फेडरेशन, बिहार राज्य बुनकर संघ जैसे कई संगठनों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे। वह लंबे समय तक डेहरी के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष थे। बता दें कि देश के चर्चित स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी के यह जेष्ठ पुत्र थे। उनके निधन पर डेहरी में शोक संवेदना व्यक्त की गई है। डीएम नवीन कुमार ने इसे रोहतास जिले के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें