ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘किसी भी वक्त खत्म हो जाएगी JDU.. उसे कोई ताकत नहीं बचा सकती’ नीतीश की पार्टी में मचे घमासान पर बोले कुशवाहा

SASARAM: जेडीयू के भीतर मचे घमासान को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को समाप्त करने की कोशिश कर रही है त

‘किसी भी वक्त खत्म हो जाएगी JDU.. उसे कोई ताकत नहीं बचा सकती’ नीतीश की पार्टी में मचे घमासान पर बोले कुशवाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: जेडीयू के भीतर मचे घमासान को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को समाप्त करने की कोशिश कर रही है तो वहीं विरोधी दावा कर रहे हैं कि जेडीयू अब किसी भी वक्त समाप्त हो जाएगी। आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर कहा है कि जेडीयू किसी भी वक्त खत्म होने वाली है और उसे दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं बचा सकती है।


रोहतास के संझौली में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू पार्टी का अस्तित्व किसी भी वक्त समाप्त होने वाला है। दुनिया की कोई भी ताकत अब उसे खत्म होने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के कई सांसद विधायक यहां तक की मंत्री भी उनके संपर्क में हैं। इतना ही नहीं कई लोग भारतीय जनता पार्टी तथा राजद के भी संपर्क में है। जैसे ही पार्टी टूटती है, सभी अपनी-अपनी जगह जाने को आतुर है।


कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के सभी नेताओं को ऐसा लगता है कि जदयू नामक नैया पर सवार होकर चुनाव की बैतरणी नहीं पार की जा सकती है। ऐसे में जदयू के सभी बड़े लीडर मुहूर्त के इंतजार में हैं कि कब जदयू की नाव डूबे और सभी लोग उससे कूद कूदकर अपनी अपनी जगह चले जाएं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के जदयू के खंड-खंड हो जाने के दावे का समर्थन किया।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता