ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीरा कुमार नहीं लड़ेगी चुनाव

SASARAM : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। देश भर में सात चरण में चुनाव करवाए जाएंगे और इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने तरीके से रणनीति बनाने में लगी हुई

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीरा कुमार नहीं लड़ेगी चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। देश भर में सात चरण में चुनाव करवाए जाएंगे और इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने तरीके से रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आया है। जहां पार्टी की पुरानी नेता और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने बड़ा एलान किया है।


दरअसल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना जारी रखूंगी।"  इससे पहले कांग्रेस नेता मीरा कुमार को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह किस्मत आजमा सकती है।


लेकिन अब उन्होंने खुद को चुनाव से दूर रखने की घोषणा कर दी है। अब चर्चा है कि  78 वर्षीय मीरा कुमार को आयु वजहों से चुनाव ले दूरी बनाई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सासाराम सीट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है जिस कारण मीरा कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। बिहार से आने वाली मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। इन्होंने पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 


वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी। इन्होंने 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में यू पी ए की उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविन्द के विरुद्ध चुनाव लड़ा जिसमें वे 34% मतों से पराजित हुईं। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी को लेकर इस बार के चुनाव में भी उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस उन पर दांव खेल सकती है. लेकिन अब इसकी संभावना खत्म हो गई है।