ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

लालू के जालीदार टोपी के छेद में कोई भी वोट ठहरने वाला नहीं, बोली बीजेपी..सारा वोट गिरकर नरेंद्र मोदी की झोली में चला जाएगा

ROHTAS: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करने आज प्रचंड गर्मी में घर से निकले। लालू यादव फुलवारी शरीफ गये और कई मुस्लिम संगठनों से मुलाकात कर

लालू के जालीदार टोपी के छेद में कोई भी वोट ठहरने वाला नहीं, बोली बीजेपी..सारा वोट गिरकर नरेंद्र मोदी की झोली में चला जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करने आज प्रचंड गर्मी में घर से निकले। लालू यादव फुलवारी शरीफ गये और कई मुस्लिम संगठनों से मुलाकात कर बेटी को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान लालू जालीदार टोपी में नजर आए। जिसे लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोला है। नित्यानंद ने कहा कि लालू जी के जालीदार टोपी में इतने छेद हैं कि कोई भी वोट उसमें ठहरने वाला नहीं है। उनके जालीदार टोपी के छेद से सारा वोट गिरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में चला जाएगा और लालू देखते रह जाएंगे।


इसलिए अब जब कि अंतिम चरण का मतदान शेष है। लालू जी के इस तुष्टीकरण वाले जालीदार टोपी का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 सीट की ओर अग्रसर है। उन्होंने काराकाट के जमुहार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद पर सीधा हमला बोला।


दरअसल अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव 1 जून को है। इस दिन 8 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसे लेकर तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव कैसे घर में बैठते। अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए वो भीषण गर्मी में घर से निकल पड़े। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती महागठबंधन की उम्मीदवार है। 


लालू परिवार के लिए यह सीट प्रतिष्ठा पर बनी हुई है। इसलिए लालू यादव ने फुलवारी शरीफ में कई मुस्लिम संगठनों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। सबसे पहले वो फुलवारी शरीफ के इमारते-ए-शरिया पहुंचे जहां उन्होंने नाजिम इमारत -ए-शरिया मौलाना शिबली कासमी से मुलाकात की। इस दौरान इमारत-ए-शरिया के काजी मौलाना अंजार कासमी, मुफ्ती सईददुर रहमान कासमी, मुफ्ती मोहम्मद सनाउल होदा, मुफ्ती सोहराब नदवी साहब मौजूद थे। लालू यादव इस दौरान जालीदार टोपी में नजर आए जिसे लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता