ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जेडीयू का नामोनिशान मिट जाएगा, रोहतास में चिराग ने कहा..नीतीश की पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में

ROHTAS: रविवार को रोहतास पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर बड़ा हमला बोला है। चिरा

जेडीयू का नामोनिशान मिट जाएगा, रोहतास में चिराग ने कहा..नीतीश की पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS:  रविवार को रोहतास पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर बड़ा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में जेडीयू पार्टी टूकड़ों-टुकड़ों में बंट जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश की पार्टी के कई नेता हमारे ही संपर्क में हैं। 


चिराग ने कहा कि बहुत पहले ही हम बोल चुके थे कि जेडीयू खंडित होगी। जेडीयू नीतीश के हाथ से निकल चुकी है। अभी तो शुरुआत है आने वाले दिनों में जेडीयू का नाम लेने वाला  भी कोई नहीं बचेगा। इस दौरान जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जमकर निशाना साधा। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित हर क्षेत्र में बिहार पिछड़ रहा है। 


उन्होंने लोगों से पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? तो मंच के नीचे से लोगों ने एक सूर में कहा कि नीतीश कुमार। चिराग पासवान ने फिर कहा कि पिछले 18 सालों से प्रदेश के सीएम के पद पर नीतीश कुमार बैठे हैं जाहिर तौर पर इसके लिए जिम्मेदार वहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की सरकार जिस दिन बिहार में बनेगी मैं वादा करता हूं बिहार को विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता। 


रोहतास के संझौली में चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। देश के किसी भी गठबंधन को अब उन पर भरोसा नहीं रह गया है। एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए नीतीश भरोसे के पात्र नहीं है। यही कारण है कि जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के बीच भगदड़ मची हुई है। नीतीश कुमार उस भगदड़ को संभालने में विफल साबित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में जदयू का नामोनिशान मिट जाएगा क्योंकि पार्टी के अंदर अंतर्कलह इसे खुद डूबा देगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता