ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जवाहर प्रसाद से मिलने पहुंचे सुशील मोदी, कहा-JDU-RJD ने पूरी प्लानिंग के साथ पूर्व विधायक को फंसाया, BJP को बदनाम करने की नीतीश ने रची साजिश

SASARAM: तबीयत बिगड़ने के बाद से भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सासाराम सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी आज उनसे मिलने सदर अस्पताल

जवाहर प्रसाद से मिलने पहुंचे सुशील मोदी, कहा-JDU-RJD ने पूरी प्लानिंग के साथ पूर्व विधायक को फंसाया, BJP को बदनाम करने की नीतीश ने रची साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: तबीयत बिगड़ने के बाद से भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सासाराम सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी आज उनसे मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक का हालचाल जाना। सुशील मोदी ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं और अभी सासाराम अस्पताल में भर्ती है। जवाहर प्रसाद के परिवारवालों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।  


हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक आज जवाहर प्रसाद से मिले। बता दें कि जवाहर प्रसाद पिछले महीने से मंडल कारा में बंद हैं। लेकिन कल उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनसे मिलने सुशील मोदी भी पहुंचे। जिसके बाद सुशील मोदी जवाहर प्रसाद के घर गये और उनके परिजनों से मुलाकात की।


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोगों को दंगा के मामले में फंसा रही है। भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं।


सासाराम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस जवाहर प्रसाद से सहयोग से प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था बहाल की। उन्हें हिंसा की घटना के एक महीने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर प्रसाद के परिवार के लोगों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं। बता दें कि रामनवमी की जुलूस के दौरान सासाराम में जमकर उपद्रव हुआ था। इस मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता