ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें

बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है। 


रामनवमी के मौके पर सासाराम में हिंसा की घटना हुई थी। इस मामले में जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सासाराम मंडल कारा भेजा गया था। जहां आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं। मेडिकल जांच के लिए उन्हें एडमिट किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी जेल प्रशासन को दी जाएगी। 


बता दें कि पांच बार एमएलए रह चुके जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जवाहर प्रसाद ने कहा था कि वे दंगाई नहीं हैं उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जवाहर प्रसाद ने कहा कि वे माई तारा चंडी के भक्त है। बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी ने धरना दिया था। तो वही दूसरी ओर जेडीयू ने पोल खोल कार्यक्रम कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता