ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बांग्लादेश में हिन्दूओं पर अत्याचार के खिलाफ सासाराम में आक्रोश मार्च, जिहादियों पर कार्रवाई की मांग

SASARAM: बांग्लादेश में हिन्दू, सिख, जैन एवं बौद्धों पर हो रहे आक्रमण और अत्याचार के खिलाफ सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। वही समाहरणालय के पास धरना-प्रदर्शन भी किया गया।

Bihar News: बांग्लादेश में हिन्दूओं पर अत्याचार के खिलाफ सासाराम में आक्रोश मार्च, जिहादियों पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बांग्लादेश में हिन्दू, सिख, जैन एवं बौद्धों पर हो रहे आक्रमण और अत्याचार के खिलाफ सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। वही समाहरणालय के पास धरना-प्रदर्शन भी किया गया। राष्ट्रीय भारतीय समाज ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमण को बंद करने की मांग की। बांग्लादेश में हिन्दू महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात दोहराई। वही जिहादियों पर कार्रवाई की भी मांग की। कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और बांग्लादेश में हो रही हिंसा को रोकना चाहिए। 


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय भारतीय समाज नामक संगठन के बैनर तले लोगों ने सासाराम में विरोध प्रदर्शन किया और समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के अलावे सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न संगठनो के लोग भी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।


 इन लोगों का कहना था कि जिस तरह से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है। गैर मुस्लिम धर्मावलंबियों के महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। खासकर हिंदू, सिख, जैन तथा बौद्ध धर्म के लोगों पर प्रहार हो रहे हैं। इसके खिलाफ वे लोग चाहते हैं कि बांग्लादेश पर भारत सरकार कार्रवाई करें। ताकि पड़ोसी देश बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रुक सके। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता