ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में फिर होगा खेला ? तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा - हम भोले - भाले लोग नीतीश जी को साथ लेकर चलेंगे

SASARAM : क्या बिहार में एक बार फिर से खेला होगा? जिस खेल की बात कही थी वह खेला अभी फ्लोर टेस्ट के बाद भी खत्म नहीं हुआ है? अब यह तमाम सवाल उस समय उठने शुरू हो गए हैं जब भारत

बिहार में फिर होगा खेला ? तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा - हम भोले - भाले लोग नीतीश जी को साथ लेकर चलेंगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : क्या बिहार में एक बार फिर से खेला होगा? जिस खेल की बात कही थी वह खेला अभी फ्लोर टेस्ट के बाद भी खत्म नहीं हुआ है? अब यह तमाम सवाल उस समय उठने शुरू हो गए हैं जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने शब्दों से यह संकेत दिया है।


दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि - हम भोले भाले लोग हैं और हम नीतीश जी को साथ लेकर चलेंगे। यानी तेजस्वी यादव को अभी भी नीतीश कुमार के साथ आने से उम्मीद है या फिर तेजस्वी और नीतीश ने मिलकर कोई नया प्लान तैयार किया है। क्योंकि, इससे पहले राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भी नीतीश कुमार की वापसी को लेकर साफ़ तौर पर कहा कि- यदि नीतीश आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - "आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा'। हमलोग भोले भाले लोग हैं...इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।" 


इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि-  बीजेपी नफरत की राजनीति करती हैं। झूठ का प्रचार करते हैं। मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मैन्युफैक्चरर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हम चाहते हैं समाज के हर वर्ग का विकास हो। जातीय गणना से हर किसी को फायदा होगा। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी की इससे पहले जो बिहार में यात्रा थी, उस दौरान एक दिन लालू यादव को ईडी ऑफिस दूसरे दिन मुझे बुलाया लिया गया। हमलोग बचपन से ये देखते आ रहे हैं।