ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की मां, काराकाट से कर दिया नामांकन

ROHTAS: लोकसभा चुनाव से जुड़ी रोहतास से बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और पावर स्टार के नाम से विख्यात पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट लोकसभा सीट से अ

बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की मां, काराकाट से कर दिया नामांकन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: लोकसभा चुनाव से जुड़ी रोहतास से बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और पावर स्टार के नाम से विख्यात पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पवन सिंह काराकाट से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर चुके हैं। अब उनकी माता जी इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रही है। आज उनके नॉमिनेशन के बाद राजनीतिक गलियारें में इसी बात की चर्चा हो रही है। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या बेटे के खिलाफ पवन सिंह की मां चुनाव लड़ेंगी। 


बता दें की 9 मई को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था। लेकिन आज नामांकन के आखिरी दिन पवन सिंह की माता प्रतिमा देवी ने भी अपना नामांकन काराकाट से ही दाखिल कर दिया है। सासाराम के समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 


इस दौरान काफी गुपचुप तरीके से पवन सिंह की मां समाहरणालय पहुंची थी। अपने समर्थकों एवं प्रस्तावकों के साथ नामांकन करके चुपचाप निकल गई। बता दें कि पहले से ही पवन सिंह ने सासाराम के समाहरणालय में काराकाट से नामांकन कर चुके हैं। अब उनकी मां भी इसी सीट से नामांकन की हैं। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की मां, काराकाट से कर दिया नामांकन

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता