ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आनंद मोहन की रिहाई के फैसले पर बोले कुशवाहा, गरीब और असहाय कैदियों के लिए भी नियम बनना चाहिए

SASARAM: बिहार सरकार ने जेल में सजा काट रहे आनंद मोहन समेत कुल 27 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी किया। सरकार के इस आदेश पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कु

आनंद मोहन की रिहाई के फैसले पर बोले कुशवाहा, गरीब और असहाय कैदियों के लिए भी नियम बनना चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार सरकार ने जेल में सजा काट रहे आनंद मोहन समेत कुल 27 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी किया। सरकार के इस आदेश पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  ने कहा कि सरकार का यह फैसला अपनी जगह ठीक है लेकिन मामूली अपराधों में जेल में बंद हजारों बंदियों के लिए भी सरकार को नरमी बरतनी चाहिए। मामूली कानूनी प्रक्रिया पूरा नहीं करने पर हजारों कैदी अभी भी बिहार के विभिन्न जेलों में बंद हैं। गरीब और असहाय कैदियों के लिए भी सरकार को नियम बनाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि हजारों कैदी ऐसे हैं जो मामूली अपराध में भी लंबी-लंबी सजाएं भुगत रहे हैं। कई गरीब और असहाय लोग भी जेल में बंद है। जिनके लिए कोई बेल पिटीशन देने को भी तैयार नहीं है। सरकार को ऐसे कैदियों के लिए भी रियायत देने की जरूरत है। बिहार सरकार को ऐसे मामूली अपराधों में लंबे समय से बंद लोगों के प्रति भी चिंता जाहिर करनी चाहिए और उनके लिए भी कुछ उपाय कर राहत देनी चाहिए। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि थोड़ा बहुत कानूनी प्रक्रिया पूरा नहीं करने के कारण बहुत से लोग जेल में बंद है, जो बेहद गरीब और असहाय हैं। सरकार को ऐसे लोगों के प्रति भी दया दिखानी चाहिए। उन्होंने डिहरी में सीएम नीतीश कुमार पर भी जुबानी हमला किया तथा कहा कि नीतीश कुमार एक बर्बाद पार्टी के नेता है। उन्होंने खुद अपने हाथों से अपनी पार्टी को बर्बाद कर लिया। यही कारण है कि आज उन्हें देशभर में दूसरे दलों के आगे पीछे घूमना पड़ रहा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता