ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अमित शाह को पत्र लिखेंगे बीजेपी सांसद छेदी पासवान, सासाराम ब्लास्ट मामले की जांच NIA से कराने की करेंगे मांग

SASARAM: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के बीच शहर में हुए बम ब्लास्ट मामले पर भाजपा सांसद छेदी पासवान ने मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से सास

अमित शाह को पत्र लिखेंगे बीजेपी सांसद छेदी पासवान, सासाराम ब्लास्ट मामले की जांच NIA से कराने की करेंगे मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के बीच शहर में हुए बम ब्लास्ट मामले पर भाजपा सांसद छेदी पासवान ने मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के शहजुम्मा मोहल्ले में मस्जिद के पास बम बनाया जा रहा था। प्रशासन को यह जानकारी इकट्ठा करनी चाहिए थी कि आखिर बम बनाने का मकसद क्या था? 


शहर में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित था और शहर में बम बनाया जा रहा था। बम बनाना किसी बड़ी साजिश तो नहीं थी? इसकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि सासाराम में दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय भाजपा सांसद छेदी पासवान इस पूरे मामले को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वे गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखेंगे और मामले की जांच एनआईए से कराने की अपील करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता