ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

आज रोहतास दौरे पर रहेंगे CM नीतीश कुमार, पेयजल आपूर्ति योजना का करेंगे शुभारंभ

ROHTASH : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। वह डिहरी और सासाराम शहरों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर

आज रोहतास दौरे पर रहेंगे CM नीतीश कुमार, पेयजल आपूर्ति योजना का करेंगे शुभारंभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। वह डिहरी और सासाराम शहरों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डेहरी के एनिकट में करीब 1380 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डैम और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके जरिए रोहतास जिला के डेहरी और सासाराम सहित औरंगाबाद शहर को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। 


वहीं, सीएम बस्तीपुर में सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप का भी निरीक्षण करेंगे और सुजानपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह तुतला स्थित भवानी धाम भी जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर एनिकट स्थित सबसे पहली सिंचाई प्रणाली के बीसवें फाटक और नहर पुल की रेलिंग और आसपास को रंग-रोगनकर नवजीवन दिया जा रहा है. सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 


बताया जा रहा है कि एनीकट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम से मूल टंकी में पानी सप्लाई होगी, जो घरों तक पहुंचेगी. डेहरी के ईएसआई अस्पताल,न्यू सिधौली, बारह पत्थर, पीएचईडी धनटोलिया, चित्रगुप्त मैदान, बीएमपी कैंपस और बस्तीपुर भैसहां पंचायत में स्थित पानी टंकी को पानी आपूर्ति होगी, जिसके जरिए शहर के सभी वार्डों को लाभ पहुंचेगा। सतही जल का उपयोग करते पेयजल उपलब्ध कराने की इस योजना के द्वारा औरंगाबाद जिले के बारुण स्थित मजुराही संप में फीड किया जाएगा। 


आपको बता दे कि,इंटेक वेल पंप हाउस बहाव की साइट बीसवां फाटक से नीचे बनेगा और उससे पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचेगा। डेहरी में बीएमपी में 1800 किलो लीटर, बस्तीपुर में 454 किलो लीटर, बारह पत्थर में 1100 किलो लीटर, चित्रगुप्त मैदान के टंकी में 1800 लीटर और धनटोलिया पानी टंकी को 1100 किलो लीटर पानी की सप्लाई होगी।