ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार बंद पर रोहित सिंह ने बोला हमला, कहा..लालू के गुंडों ने जंगलराज की याद दिला दी

युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार बंद को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा और राज्य की जनता ने 90 के दशक के जंगलराज की झलक देखी। रोहित ने राहुल, तेजस्वी, उद्धव और राज ठाकरे पर भी निशाना साधा।

Bihar
अब बिहार की जनता सिखाएगी सबक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने आज चक्का जाम कर बिहार को बंद रखा। राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला। विपक्षी दल के नेता हो रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण के काम को तत्काल रोके जाने की मांग चुनाव आयोग से की। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव के बाद इसे कराया जाए। 


विपक्ष का कहना है कि वोटर लिस्ट रिवीजन में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है वह गरीबों के पास नहीं हैं। इसलिए आधार कार्ड और राशन कार्ड को भी इस लिस्ट में जोड़ा जाए। महागठबंधन के चक्का जाम पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार को बंद करने की हैसियत किसी की नहीं है। रोहित ने कहा की बिहार विश्व का प्रथम लोकतंत्र है, हम हमेशा जगे रहते हैं। 


उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार बंद सुपर फ्लाप रहा। रोहित ने कहा की पूरे बिहार में लालू यादव के गुंडे सड़कों पर लाठी में कांग्रेस,राजद और वामपंथी दलों का झंडा लेकर तांडव कर रहे थे। आज के बिहार बंद को देखकर राज्य की जनता को लालू राबड़ी का 1990-2005 का जंगल राज याद आ गया। वही हिन्दी भाषा बोलने पर पिटाई किये जाने को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में चंगू मंगू उद्धव और राज ठाकरे बिहारियों और पूर्वांचलियों पर अत्याचार कर रहे हैं और तारा सितारा राहुल गांडी और तेजस्वी यादव जनता को मूर्ख बना रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता लालू यादव के गठबंधन को सबक सिखाएगी।