ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

रालोसपा की महिला नेता ने कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप, रो-रोकर बोलीं- 'उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये'

PATNA : बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं. आरजेडी, जेडीयू और वामदल समेत कई छोटी-बड़ी पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं, उन्हे

रालोसपा की महिला नेता ने कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप, रो-रोकर बोलीं- 'उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये'
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं. आरजेडी, जेडीयू और वामदल समेत कई छोटी-बड़ी पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं, उन्हें सिंबल बांटा जा रहा है. रालोसपा की ओर से भी उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया जा रहा है. लेकिन रालोसपा की एक महिला नेता ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. जिन्होंने रोते हुए एक वीडियो फेसबुक पर डाला है.


रालोसपा की प्रदेश महासचिव  सीमा कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह रालोसपा पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें गुमराह किया है. कुशवाहा ने उनका टिकट काट दिया है.


रालोसपा की महिला नेता ने कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप, रो-रोकर बोलीं- 'उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये'


सीमा कुशवाहा ने आगे कहा कि अगर उनकी टिकट काटने से उपेंद्र कुशवाहा का मॉल जन्दाहा में बन जाता है, तो उनको बधाई. अगर वे बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनको शुभकामनायें. वह रट हुए बोली कि कुशवाहा का एक मॉल क्या, टिकट बेच कर 4-5 मॉल बनवा लें. मेरा टिकट बेच कर कुशवाहा अपने मॉल में  पैसा लगाएंगे. 




वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "अपनी छोट बच्ची को छोड़कर दूसरे कोई के घर देकर, इनके लिए (कुशवाहा के लिए) ,पार्टी के लिए, क्षेत्र के लिए, हमने दिन रात काम किया पर उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये." दरअसल रालोसपा की प्रदेश महासचिव  सीमा कुशवाहा कई दिनों से विधानसभा चुनाव की तयारी कर रही थीं. इन्हें उम्मीद थी कि कुशवाहा करहगर सीट से रालोसपा के टिकट पर इन्हें लड़ाएंगे. आपको बता दें कि सीमा कुशवाहा जिला परिषद् सदस्य भी हैं.  


रालोसपा की महिला नेता ने कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप, रो-रोकर बोलीं- 'उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये'



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता