ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ याचिका दायर, चुनाव के दो दिन पहले एक मतदाता ने बढ़ाई मुश्किलें

PATNA: बिहार में दो सीटों पर 3 नवम्बर को उपचुनाव होने हैं। गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के चुनाव प्रचार का का आज अंतिम दिन है। आज ही पटना हाईकोर्ट में एक मतदाता ने गोपालगंज से राजद उ

राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ याचिका दायर, चुनाव के दो दिन पहले एक मतदाता ने बढ़ाई मुश्किलें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में दो सीटों पर 3 नवम्बर को उपचुनाव होने हैं। गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के चुनाव प्रचार का का आज अंतिम दिन है। आज ही पटना हाईकोर्ट में एक मतदाता ने गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ रिट याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता दीपू कुमार सिंह के वकील एसडी संजय ने बताया कि मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन की जांच की मांग की गयी है। उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने की अपील की गयी है। 


मोहन गुप्ता ने अपने नामांकन में तथ्यों को छिपाया है। यह आरोप क्षेत्र के वोटर दीपू कुमार सिंह का है। उनका यह भी कहना है कि फार्म सी-4 में लंबित आपराधिक मामलों को लेकर मोहन गुप्ता ने गलत सूचना दी है। गौरतलब है कि 3 नवम्बर को गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। गोपालगंज से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता की सीधी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी से है। 


इससे पहले भी बीजेपी महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा चुकी है। बीजेपी ने गोपालगंज से महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग किया था। बीजेपी का आरोप था कि मोहन गुप्ता के खिलाफ शराब कंपनी से जुड़े मामले में झारखंड के गिरिडीह में एक एफआईआर दर्ज है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी अपने शपथ पत्र में नहीं दी है।


उस वक्त बीजेपी ने भी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन की जांच की मांग की थी। मामला सही पाये जाने पर कार्रवाई किए जाने और उम्मीदवारी रद्द करने की मांग दोहराई थी। बीजेपी ने यह आरोप लगाया था कि यह मामला वोटर्स से फैक्ट छुपाने की श्रेणी में आता है। अब 3 तारीख को मतदान है उसके दो दिन पहले एक मतदाता ने मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर किया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता