ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Viral Video: तेजस्वी के विधायक ने महिला पर क्यों उठा दिया हाथ? सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरजेडी विधायक महिला पर हाथ उठाते दिख रहे हैं।

Viral Video
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: बक्सर के ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरजेडी विधायक महिला पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो साड़ी वितरण कार्यक्रम का है।


दरअसल, शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बक्सर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभू यादव के पेट्रोल पंप और गोदाम का उद्घाटन किया था। इस मौके पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया था। साड़ी वितरण की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं साड़ी लेने के लिए पहुंच गईं।


भारी संख्या में महिलाओं के पहुंचने के बाद व्यवस्था गड़ब़ड़ाने लगी और साड़ी पाने के लिए महिलाओं में होड़ मच गई। आऱजेडी विधायक साड़ी वितरण कर रहे थे। इसी दौरान धक्कामुक्की हुई और विधायक ने एक महिला के सिर के ऊपर साड़ी से मार दिया और आगे बढ़ाने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में विधायक महिलाओं को के बीच साड़ी वितरण करते समय अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं। करीब 10 हजार महिलाओं को साड़ी बांटने की योजना थी। भारी भीड़ जमा हो गई जिसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई महिलाएं एक-दूसरे पर गिरने लगीं। हालांकि कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाली और महिलाओं को लाइन में लगवाया।

रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर