ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

MLA Ritlal Yadav: RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पहुंची ATS की टीम, चप्पे-चप्पे में सर्च ऑपरेशन जारी

MLA Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित घर पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की छापेमारी जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी के नेतृत्व

MLA Ritlal Yadav
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MLA Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित घर पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की छापेमारी जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम रीतलाल यादव के घर के चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। इसी बीच बिहार एटीएस की टीम भी रीतलाल यादव के घर पहुंची है।


पटना पश्चिम के सिटी एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधायक और उनके कुछ साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पटना पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कोर्ट से आदेश मिलने के बाद छापेमारी की जा रही है। सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव के घर STF और पटना पुलिस की छापेमारी चल रही है। सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सैकड़ों के संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। दानापुर एसपी समेत काई थानों की पुलिस छापेमारी में शामिल हैं। पुलिस और एसटीएफ की टीम विधायक रीतलाल यादव के घर के चप्पे चप्पे की तलाशी ले रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता