ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

आरसीपी सिंह बोले-मैं नीतीश का सेवक नहीं था, मैं तो 1982 से साहब हूं, हमसे निपटने की औकात नहीं है इसलिए मेरी बेटियों को परेशान कर रहे हैं

PATNA: BJP में शामिल हुए आरसीपी सिंह ने आज फिर नीतीश कुमार और ललन सिंह पर तीखा हमला बोला. मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा-मैं कभी नीतीश कुमार का सेवक नहीं रहा. मैं त

आरसीपी सिंह बोले-मैं नीतीश का सेवक नहीं था, मैं तो 1982 से साहब हूं, हमसे निपटने की औकात नहीं है इसलिए मेरी बेटियों को परेशान कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: BJP में शामिल हुए आरसीपी सिंह ने आज फिर नीतीश कुमार और ललन सिंह पर तीखा हमला बोला. मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा-मैं कभी नीतीश कुमार का सेवक नहीं रहा. मैं तो 1982 से साहब था. जब नीतीश और ललन सिंह कहीं नहीं थे तब से मैं साहब था. आज भी नीतीश कुमार और ललन सिंह में हमसे निपटने की औकात नहीं है, तभी मेरी बेटियों को परेशान किया जा रहा है.


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं 1982 में आईएएस बन गया था. तब से ही मैं साहब बन गया था. उस समय नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह कहां थे. 1977 और 1980 का चुनाव लड़े तो थे नीतीश कुमार, पता कर लीजिये उनकी क्या हालत हुई थी. मैं कभी नीतीश कुमार का सेवक नहीं रहा. मैं जनता का सेवक हूं. 


मेरी बेटियों को परेशान कर रहे हैं

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके लोग सिर्फ जुबानी बयानबाजी कर सकते हैं. उनमें दम नहीं है. उनमें हमसे निपटने की औकात नहीं है इसलिए मेरी बेटियों को तंग किया जा रहा है. वे मेरे खिलाफ सिर्फ ओछी बयानबाजी कर सकते हैं. आने वाले चुनाव में उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जायेगा.


आरसीपी टैक्स पर दिया जवाब

मीडिया ने सवाल पूछा कि ललन सिंह आरसीपी टैक्स की बात कर रहे हैं. आरसीपी सिंह ने कहा-मैं जीवन में सिर्फ एक बार मंत्री बना हूं. वह भी केंद्र में इस्पात मंत्री. पूरे देश में पता कर लीजिये, मैंने किसी का एक कप चाय भी पिया हो. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, ललन सिंह उनकी सरकार में मंत्री रहे और टैक्स मैं वसूलूंगा. जो टैक्स वसूल रहे हैं उनकी हकीकत सब जानते हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि उन लोगों ने आरोप लगाया था कि मैंने जमीन खरीदी है. मैंने जवाब दे दिया था. अगर उनके आरोप में कोई दम होता तो कर लेते मेरे खिलाफ कार्रवाई. मेरे खिलाफ कुछ करने की हैसियत नहीं है उनलोगों की.

टैग्स