ब्रेकिंग
बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, संसद की वोटिंग में मिली जीत

DESK : आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नए राष्ट्रपति मिल गये हैं. रानिल विक्रमसिंघे अब श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे. राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, संसद की वोटिंग में मिली जीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नए राष्ट्रपति मिल गये हैं. रानिल विक्रमसिंघे अब श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे. राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री दुल्लस अलहाप्पेरुमा और वामपंथी पार्टी पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट के नेता अनुरा दिसानायके को मात दी. पोस्टल बैलट से हुई वोटिंग में 134 सांसदों ने उनके पक्ष में वोट किया. अभी रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.


नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंकाई संसद में आज सभी सांसद उपस्थित रहे. रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुनाव में 134 सांसदों का समर्थन मिला है. वहीं उनके प्रतिद्वंदी दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को 82 वोट ही मिले. राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे उम्मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके को सिर्फ तीन वोट ही मिले. आज संसद में पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी मौजूद थे.राष्ट्रपति चुनाव के लिए कोलंबो में मतदान हुआ. मतदान के चलते सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई थी. 


बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गई. फिर उन्हें अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया. रानिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा. वे गोटाबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल को पूरा करेंगे.



टैग्स