ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar politics: दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को कहा नमक हराम, नेहरू परिवार को गुलामी की आदत!

Bihar politics: प्रधानमंत्री मोदी के बीकानेर भाषण को खोखला बताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़के बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। राहुल को बताया "नमक हराम", साथ ही नेहरू परिवार पर लगाया गुलामी की मानसिकता का आरोप।

मोदी बीकानेर भाषण, राहुल गांधी बयान, दिलीप जायसवाल, नमक हराम टिप्पणी, नेहरू परिवार आलोचना, ऑपरेशन सिंदूर, तेजस्वी यादव पर निशाना, बिहार भाजपा Modi Bikaner speech, Rahul Gandhi remark, Dilip Jaiswal BJ
जायसवाल का गांधी परिवार पर तीखा प्रहार
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर में दिए गए जोशीले भाषण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा "खोखला" कहे जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी की आलोचना पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को "नमक हराम" करार देते हुए नेहरू परिवार पर गुलामी की मानसिकता का आरोप लगाया।


पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा, “ये लोग नमक हराम हैं। देश का खाते हैं और दूसरे का गुण गाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेहरू परिवार को गुलामी के शासन में रहने की आदत लग गई है। जब भी मौका मिलता है, ये पाकिस्तान और चीन की पैरवी करने लगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर की सभा में कहा था, “मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गर्म है… अब नसों में सिंदूर बह रहा है।” इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए तीन सवाल पूछे और कहा कि मोदी ने भारत के सम्मान से समझौता किया है।


जायसवाल ने भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" का उल्लेख करते हुए कहा, “जिस तरह पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, और वहां आतंकवादियों का जनाजा निकला, वह दर्शाता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत अब मजबूत और निर्णायक है।”


कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के सवालों पर दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या की जड़ में लालू परिवार है। कभी बिहारी कहलाना शर्म की बात समझी जाती थी। तेजस्वी और उनके पिता ने बिहार की छवि खराब की है,और जातिवाद अपराध को बढ़ावादिया | 


बीकानेर में पीएम मोदी के बयान के बाद शुरू हुई सियासी खींचतान अब बिहार तक पहुंच चुकी है। जहां एक ओर भाजपा राहुल गांधी और विपक्ष पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार की नीतियों और बयानों पर सवाल उठा रही है। आगामी चुनावी माहौल में इस तरह की तीखी टिप्पणियां राजनीति को और गर्म करेंगी।