ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

राधामोहन सिंह ने ओवैसी को बताया वायरस, कहा- अगर ऐसे लोग पैदा होंगे तो मोदी के पास इसकी भी दवाई है

DARBHANGA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना का दूसरा रूप बता दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह जिन्ना ने

राधामोहन सिंह ने ओवैसी को बताया वायरस, कहा- अगर ऐसे लोग पैदा होंगे तो मोदी के पास इसकी भी दवाई है
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना का दूसरा रूप बता दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह जिन्ना ने देश का विभाजन कराया था. ठीक उसी नक़्शे कदम पर चलकर ओवैसी भी देश का विभाजन कराना चाहते हैं. उन्होंने ओवैसी को एक तरह का वायरस बताते हुए कहा कि मोदी सरकार हर तरह के वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब ओवैसी दोबारा देश का विभाजन नहीं करा सकते हैं. 




दरअसल, राधामोहन सिंह ने यह बयान दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में दिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर प्रकार के वायरस का टीका बना लिया है और अब किसी भी तरह के वायरस से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश का विभाजन करना चाहते हैं लेकिन अब देश का दूसरा विभाजन नहीं हो सकता है.




आपको बता दें कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल के दिनों में केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर कई बार निशाना साधा. ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि बिहार सरकार बैक डोर से एनआरसी-सीएए लागू करना चाहती है. दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने बिहार में घुसपैठियों को चिन्हित करने और डिटेंशन सेंटर बनाए जाने का जो आदेश दिया था, उसी को लेकर बिहार सरकार ने राज्य में घुसपैठियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की है. असदुद्दीन ओवैसी ने इसी को लेकर टिप्पणी की थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता