ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद, कल जाएंगे पैतृक गांव फुलवरिया

GOPALGANJ: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद गोपालगंज पहुंच गए हैं। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद हैं। आज गोपालगंज के सर्किट हाउस में आराम करने के बाद वे मंगलवार को थावे मं

राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद, कल जाएंगे पैतृक गांव फुलवरिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद गोपालगंज पहुंच गए हैं। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद हैं। आज गोपालगंज के सर्किट हाउस में आराम करने के बाद वे मंगलवार को थावे मंदिर में माता के दर्शन करने के बाद अपने पैतृक गांव फुलवरिया के लिए रवाना हो जाएंगे। बीमार होने के कारण लालू लंबे समय से अपने गांव नहीं जा पाए थे लेकिन अब जब उनकी तबीयत ठीक है वे अपने गृह जिला पहुंचे हैं।


दरअसल, राजनीति के शिखर पर पहुंचने के बावजूद लालू अपनी मिट्टी को नहीं भूल सके। लालू जब पूरी तरह से स्वस्थ थे तब व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर अपने गांव पहुंच जाते थे और अपने नाते रिश्तेदारों के साथ साथ गांव के लोगों से अपने उसी खांटी अंदाज में मिला करते थे लेकिन बाद के दिनों में स्वास्थ्य समेत अन्य कारणों से लालू का अपने गांव फुलवरिया जाना कम हो गया था।


किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब जब लालू स्वस्थ हैं तो उन्हें अपनी मिट्टी की याद आई और वे पत्नी राबड़ी देवी के साथ अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंच गए। उनके करीबियों का बताना है कि बीमारी के कारण लालू लंबे समय से अपने गांव नहीं जा सके थे लेकिन जब किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी तबीयत ठीक हुई तो उन्हें अपने परिवार और गांव के लोगों से मिलने की इच्छा हुई और यही कारण है कि वे करीब तीन साल बाद गोपालगंज पहुंचे हैं।