ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

टिकट कटने की संभावना से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह दुखी, मंच पर ही फफक-फफक कर रो पड़े

MOTIHARI: मोतिहारी में आज उस वक्त अजब स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूरी चंपारण से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही फफक पड़े। राधामोहन सिंह केंद्र सरकार द्वारा

टिकट कटने की संभावना से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह दुखी, मंच पर ही फफक-फफक कर रो पड़े
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में आज उस वक्त अजब स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूरी चंपारण से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही फफक पड़े। राधामोहन सिंह केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान कर रहे थे और इसी दौरान रोने लगे।


दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही खेमें में गहमागहमी बनी हुई है। उम्मीदवारों के चयन के दौरान कई पुराने नेताओं का टिकट भी कट रहा है और नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह का टिकट कटने की चर्चा तेज है। 


लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की संभावना से राधामोहन सिंह काफी सहमें हुए हैं। राधामोहन सिंह खुलकर तो कुछ बोल तो नहीं रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर टिकट कटने का डर उन्हें सता रहा है। बुधवार को मोतिहारी में चरखा पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे राधामोहन सिंह रो पड़े।


राधामोहन सिंह ने खुद के द्वारा किये गए कार्यो की चर्चा मंच से करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो सिर्फ अपने लाभ के लिये कुछ कार्य करवाना चाहते थे, जो नहीं कर पाए। ऐसे में वे लोग मुझे क्षमा करेंगे। यह बात कहने के बाद राधामोहन सिंह भावुक हो गए और मंच पर ही रोने लगे। जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला।