ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फिर बोले आरसीपी..हमकों कौन निष्कासित करने वाला पैदा लिया है जी..मैंने खुद पार्टी से अलग कर लिया

MOTIHARI: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का मोतिहारी में जोरदार स्वागत हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अपने समर्थकों से उन्होंने मुलाकात की और अपने समर्थकों के साथ आरसी

फिर बोले आरसीपी..हमकों कौन निष्कासित करने वाला पैदा लिया है जी..मैंने खुद पार्टी से अलग कर लिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का मोतिहारी में जोरदार स्वागत हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अपने समर्थकों से उन्होंने मुलाकात की और अपने समर्थकों के साथ आरसीपी सिंह बातचीत करते हुए नजर आएं। मीडिया से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी से निष्कासित करने वाला कोई पैदा हीं नहीं हुआ है। मैंने खुद पार्टी छोड़ी है। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत आज कैसी हो गई है। आप लोग देख नहीं रहे हैं। बिहार छोड़कर यूपी के फूलपुर में अब चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


आरसीपी सिंह ने मोतिहारी में कहा कि हमकों कौन निष्कासित करने वाला पैदा लिया है जी..मैंने खुद पार्टी से अपने को अलग कर लिया..उनलोगों का रास्ता अलग हो गया है। बीजेपी में जाने पर बोले की थोड़ा वेट कीजिए। बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार पर कहा कि ये गठबंधन बिलकुल नाजायज है। जनता ने वोट एनडीए के लिए दिया था और बैठ गये कहां जी। पूरा का पूरा जनता के जनादेश का हरण किया गया है। नीतीश कुमार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इसलिए तो बिहार छोड़कर यूपी जा रहे है। कह रहे हैं फूलपुर से लड़ेंगे। नीतीश ने मान लिया कि बिहार से बाहर लड़ेंगे।


पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बताया कि वे दौरा पर नहीं आए हैं। जिला के अपने साथी से मिलने आए हैं। इसी क्रम में अरेराज महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की है और साथियों से मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। आरसीपी के समर्थकों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।