ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नड्डा ने बताया RJD का नया फूल फॉर्म, कहा - रिश्वतखोरी, जंगलराज, दलदल; कांग्रेस के घोटालों का भी किया जिक्र

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बिहार आकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में

नड्डा ने बताया RJD का नया फूल फॉर्म, कहा - रिश्वतखोरी, जंगलराज, दलदल; कांग्रेस के घोटालों का भी किया जिक्र
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खुद बिहार आकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में आज मोतिहारी में लवली आनंद के लिए वोट अपील करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 


नड्डा ने  इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राजद यानी  RJD का असली मतलब है। R से रिश्वतखोरी,J से जंगलराज और D से दलदल। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के घोटालों का भी जिक्र करते हुए कहा कि, चाहे  पाताल हो या समुद्र, अंतरिक्ष और जमीन में कांग्रेस ने हर जगह घोटाले किए। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला ना किया हो। हद तो तन हो गई जब इनके सहयोगी लालू जी चारा तक खा गए। नौकरी के नाम पर जमीन ली।


इसके आगे नड्डा ने कहा कि, यह लोग मुसलमानों को आपका आरक्षण देना चाहते हैं। संविधान बदलना चाहते हैं। राहुल जी को संविधान की समझ नहीं है। वो पढ़े-लिखे नहीं है। लालू जी भी मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। ये लोग सनातन विरोधी है। उदयनिधि, ए राजा के बयान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि उनके बयान पर राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी आंखें बंद कर लेते हैं।नड्डा ने कहा कि ये लोग राष्ट्र विरोधी भी हैं।


नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस के बराबर धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं। इन्होंने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह किया। खुद टीका लगवाते थे। आपसे कहते थे कि मोदी जी का टीका है। कहते थे भारत तो गरीबों का देश है। इंटरनेट का क्या होगा। आज 2 लाख गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर हैं। सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है।