ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

‘शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा लेकिन फंसना नहीं है’ : लवली आनंद ने वोटर्स को महागठबंधन से किया सचेत

MOTIHARI : लोकसभा के चुनावी रण में उतरे उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में खूब पसीना बहा रहे हैं। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी और शिवहर से एनडीए की जेडीयू उम्मीदवार लवली आनंद ने

‘शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा लेकिन फंसना नहीं है’ : लवली आनंद ने वोटर्स को महागठबंधन से किया सचेत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : लोकसभा के चुनावी रण में उतरे उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में खूब पसीना बहा रहे हैं। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी और शिवहर से एनडीए की जेडीयू उम्मीदवार लवली आनंद ने भी नामांकन के बाद अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। लवली आनंद क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रही हैं और लोगों को आरजेडी और कांग्रेस से सचेत रहने की सलाह दे रही हैं।


शिवहर लोकसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी लवली आनंद ने सोमवार को पूर्वी चंपारण के मधुबन के बाजितपुर, लाही, रूपणी और फेनहारा गांवों का दौरा किया और लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को लालू के जंगलराज की याद दिलाई और कहा कि जंगलराज के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल था।


उन्होंने कहा कि लालू के जंगल राज से परेशान होकर लोगों ने नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता सौंपी और राज्य के हालात बदले हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार देश में और बिहार में बेहतर काम कर रही है। इसलिए मतदाता खुद को एनडीए का प्रत्याशी समझें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट करें।


लवली आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को उनका वाजिब हक देने का काम किया है। ऐसे में उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए लोगों को वोट देना होगा। उनका कहना था कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं को आरजेडी और कांग्रेस से सचेत करते हुए कहा कि चुनाव में शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, जात-पात धर्म और मजहब की बात करेगा लेकिन उनके जाल में नही फंसना है।