ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘उसको सिर्फ बेटिए हो रही थी, बेटवा नहीं हो रहा था.. इसलिए नौ-नौ गो पैदा कर दिया’ लालू फैमिली पर नीतीश का बड़ा अटैक

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तमाम सियासी दलों ने पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर अपना पूरा दमखम लगा दिया है। वोटर्स को गोलबंद करने के लिए न

‘उसको सिर्फ बेटिए हो रही थी, बेटवा नहीं हो रहा था.. इसलिए नौ-नौ गो पैदा कर दिया’ लालू फैमिली पर नीतीश का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तमाम सियासी दलों ने पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर अपना पूरा दमखम लगा दिया है। वोटर्स को गोलबंद करने के लिए नेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू फैमिली पर लगातार हमले बोल रहे हैं। मोतिहारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है।


पूर्वी चंपारण से एनडीए उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में केसरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की फैमिली को निशाने पर लेते हुए खुले मंच से कह दिया कि भला कोई नौ-नौ गो बच्चा पैदा करता है क्या? उनको बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटियां हो रही थी, इसीलिए नौ-नौ गो बच्चा पैदा कर दिये।


भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनलोगों पर कितना मामला दर्ज है, सब कोई जानता है। लेकिन इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हमलोगों पर कोई आरोप नहीं लगा। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेसिया सब क्या बोलेगा, जातीय जनगणना तो हम लोग कराये हैं। सीएम ने इस दौरान मीडिया पर भी चुटकी ली और कहा कि विपक्ष वाले का तो न्यूज चलते ही रहता है, थोड़ा हम लोगों पर भी ध्यान दीजियेगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संजय झा, जनक राम और विजय चौधरी समेत गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर हमला बोला और कहा कि देश के साथ-साथ बिहार में सुशासन की सरकार है। यही वजह है कि लालू प्रसाद की बेटी विदेश से टूरिस्ट बनकर बिहार में आई है और चुनाव लड़ रही है।