ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इंजीनियर हैं नीतीश, प्रशांत किशोर बोले- Flipkart-Amazon की तरह करा रहे शराब की होम डिलीवरी

PATNA: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू-तेजस्वी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर बने हुए हैं। अपनी जन सुरा

इंजीनियर हैं नीतीश, प्रशांत किशोर बोले- Flipkart-Amazon की तरह करा रहे शराब की होम डिलीवरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू-तेजस्वी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर बने हुए हैं। अपनी जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर शिक्षा, बेरोजगारी और अपराध समेत हर मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीके ने बिहार सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार एक इंजीनियर हैं और सोच समझकर शराबबंदी को लागू किया है। नीतीश ने शराब की दुकानें तो बंद करा दी लेकिन अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।


दरअसल, पश्चिम चंपारण में अपनी जन सुराज यात्रा को पूरा करने के बाद प्रशांत किशोर अब पूर्वी चंपारण के अलग-अलग इलाकों में जनसभा कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने तुरकौलिया के जयसिंह मौजे गांव में जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। पीके ने कहा कि दुनियाभर में आज एक नई व्यवस्था लागू हो गई है। घर बैठे बैठे मोबाइल का एक बटन दबाइए और कोई भी चीज आपके सामने हाजिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंजीनियर हैं। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून को तो लागू करा दिया लेकिन फ्लिपकार्ट और अमेजन की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी शुरू करा दी। अब सौ रुपये की शराब 400 रुपये में घर-घर पहुंच जा रही है।


बिहार में शराबबंदी और शराब की होम डिलीवरी के कारण हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर राजस्व के यह 20 करोड़ सरकारी खजाने में आते तो बिहार के स्कूल और अस्पतालों की आज यह दशा नहीं होती। नीतीश कुमार की शराबबंदी के कारण बिहार में शराब माफिया सक्रिय हैं। वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बापू और बाबा साहेब के सपने को एक आकार देने का हमारा प्रयास चल रहा है। आपका प्रतिनिधि आपके बीच से चुनकर आना चाहिए, न कि किसी नेता या पार्टी से प्रभावित होकर आप उसे वोट दें। जैसा वोट दीजिएगा उसका परिणाम आपको और आपके बच्चों को भुगतना पड़ेगा। बिहार में जनता नहीं जागेगी तब तक कुछ नहीं होगा।