ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BJP विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, वीडियो पोस्ट कर इस नेता ने जताई थी मर्डर की आशंका

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक बीजेपी विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। जिस नेत

BJP विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, वीडियो पोस्ट कर इस नेता ने जताई थी मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक बीजेपी विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। जिस नेता की हत्या हुई है उसने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि बीजेपी विधायक उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। 


दरअसल, महुवाहा गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतू भगत बीते रविवार की रात अचानक अपने घर से लापता हो गए थे। सोमवार को जीतू भगत का शव कुड़िया गांव के एक तालाब से मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस को जीतू भगत का एक वीडियो मिला है जिसमें उसने पिपरा के बीजेपी विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से जान को खतरा बताया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर बीजेपी विधायक को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया है।


मृतक की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पति जीतू भगत का बीजेपी विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर विधायक ने उसके पति की हत्या कराई है। इस मामले में संजय कुमार और लेखा प्रसाद को भी आरोपित किया गया है हालांकि बीजेपी विधायक ने कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।