ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रूपौली उपचुनाव से पहले बढ़ गईं बीमा भारती की मुश्किलें, यादुका हत्याकांड में पति और बेटे के खिलाफ वारंट जारी

PURNEA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव से पहले आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पूर्णिया के चर्चित कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड में बीमा भारती के पति अवधेश मं

रूपौली उपचुनाव से पहले बढ़ गईं बीमा भारती की मुश्किलें, यादुका हत्याकांड में पति और बेटे के खिलाफ वारंट जारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव से पहले आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पूर्णिया के चर्चित कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा कुमार के खिलाफ पुलिस ने वारंट जारी कर दिया है और दोनों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। कुछ दिन पहले ही इस हत्याकांड में बीमा भारती के बेटे राजा कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पूर्णिया पुलिस की टीम बीमा भारती के पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची थी।


दरअसल, पूर्णिया के भवानीपुर बाजार में बीते 2 जून को कारोबारी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रूपौली से पांच बार की विधायक और पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बीमा भारती के बेटे का कनेक्शन सामने आया था। मामले में गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के दौरान पुलिस के बताया कि बीमा भारती के बेटे राजा ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उन्हें सुपारी दी थी।


पुलिस का दावा है कि बीमा भारती के बेटे ने ही शूटर का इंतजाम किया था। शूटर्स को पांच लाख की सुपारी दी गई, जिसके बाद दो जून को चार अपराधियों ने मिलकर गोपाल यादुका की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी कदमा वासा गांव में इकट्ठा हुए और वहां बीमा भारती के बेटे ने सभी को मटन पार्टी दी थी। वारदात के बाद बीमा भारती का बेटा राजा पूर्णिया से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्णिया पुलिस छापेमारी कर रही है।


बीते 18 जून को जब बीमा भारती लालू प्रसाद से रूपौली उपचुनाव का टिकट लेकर अपने सरकारी आवास पहुंची, तभी पूर्णिया पुलिस की टीम भी बीमा भारती के आवास पर उनके बेटे राजा को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन वह वहां नहीं मिला था। मामले में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की संलिप्तता भी सामने आई है और अब कोर्ट से दोनों के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस बाप-बेटा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया है कि अवधेश मंडल और राजा कुमार की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शूटर ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को काम खत्म होने के बाद राजा कुमार को सौंप दिया गया था और जांच में अवधेश मंडल की संलिप्तता भी सामने आई है, लिहाजा पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही ताकि पूरे मामले का खुलासा जल्द से जल्द हो सके।