ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पप्पू यादव से मिलने पहुंचे मंत्री जमा खान, मास्टर मुजाहिद भी थे साथ

PURNEA: पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद अर्जुन भवन कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान पूर्णिया सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद भी

पप्पू यादव से मिलने पहुंचे मंत्री जमा खान, मास्टर मुजाहिद भी थे साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद अर्जुन भवन कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान पूर्णिया सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद भी साथ थे। पप्पू यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट कर जेडीयू नेताओं ने उनका ढाढस बंधाया। पप्पू यादव के पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। 


मंत्री जमा खान ने बताया कि पप्पू यादव से उनका पुराना और व्यक्तिगत रिश्ता है। छात्र राजनीति से लेकर अब तक हर कदम पर पप्पू यादव उनके साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके पिताजी के निधन की सूचना मिलने से वह मर्माहत हुए और पप्पू यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उनके पिता के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि एक अभिभावक का चला जाना अपूर्णक्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 


वही जदयू के सांसद उम्मीदवार व पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने कहा कि पप्पू यादव के पिता का निधन दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े हैं। पप्पू यादव ने सबको एक साथ जोड़ कर रखा है। इसलिए आज हर एक दल के लोग इस दुख की घड़ी में पप्पू यादव से मिलने आ रहे हैं।पप्पू यादव से मिलने पहुंचे मंत्री जमा खान, मास्टर मुजाहिद भी थे साथ

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता