ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल

PURNEA: बीते दिनों पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता जी का निधन हो गया था। 30 सितंबर यानि कल शोक सभा है। जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शो

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बीते दिनों पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता जी का निधन हो गया था। 30 सितंबर यानि कल शोक सभा है। जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शोकसभा की पूर्व संध्या पर खान सर, बिहार के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्री सुमित सिंह, राजद एमएलसी रिंकू यादव हम पार्टी से दानिश इकबाल पप्पू यादव से मिलने के लिए पूर्णिया पहुंचे। 


पप्पू यादव के पिता के निधन पर सभी नेताओं ने दुख जताया। खान सर कल होने वाले शोक सभा में भी शामिल होंगे। खान सर ने बताया कि यह भारतीय संस्कृति रही है कि लोग शोक में आते हैं और पुण्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। खान सर ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए। पिता का रहना बहुत बड़ा चीज होता है। आज हम भी सांसद पप्पू यादव से मिलने आए हैं। कल शोकसभा में भी शामिल होंगे। इस घटना पर दुख जताते हुए खान सर ने कहा कि समाज में सब कोई मिलकर सुख-दुख बांटते हैं। 


वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश इकबाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वो नहीं आ पाये हैं। मुझे प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने भेजा है। वही मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि पप्पू यादव जी से  हमारा संबंध बहुत पुराना है। हमारे पिता और बड़े भाई से सांसद साहब का अच्छा संबंध था। कोई राजनैतिक संबंध होने के कारण हम यहां नहीं आए है बल्कि हमारा उनसे पारिवारिक संबंध है। सुमित सिंह ने कहा कि कल कुछ कार्यक्रम में जाना है इसलिए कल शोक सभा में हम नहीं आ पाएंगे इसलिए आज मिलने आये हैं। वही राजद नेता रिंकू यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। इस दुख की घड़ी में उनसे मिलने आए है। 

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल

पिता के निधन के बाद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे खान सर, कल शोकसभा में भी होंगे शामिल

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता