ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Pappu Yadav: लॉरेंस फोन करता है तो क्यों नहीं उठाते हो? पप्पू यादव को भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी, कहा- तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू, 15 दिन में..

PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा बताकर अपराधियों के निशाने पर आए पप्पू यादव को फिर से धमकी मिली है। बदमा

Pappu Yadav: लॉरेंस फोन करता है तो क्यों नहीं उठाते हो? पप्पू यादव को भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी, कहा- तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू, 15 दिन में..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा बताकर अपराधियों के निशाने पर आए पप्पू यादव को फिर से धमकी मिली है। बदमाशों ने स्पीड पोस्ट के जरीए धमकी भरी चिट्ठी भेजकर कहा है कि तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पिछले दिनों पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी लेकिन पूर मामला फर्जी निकला था और पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच पप्पू यादव को एक बार फिर से धमकी देने की बात सामने आई है।


पूर्णिया स्थित पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र भेजने वाले शख्स ने 15 दिन के भीतर पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन को उड़ाने की बात कही है। पत्र भेजने वाले ने अपनी पूरी जानकारी नाम और पता के साथ शेयर किया है।


सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव के रहने वाले कुंदन कुमार ने धमकी भरा पत्र भेजा है। इसमें दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। कहा गया है कि पप्पू यादव सांसद हैं और सांसद बनकर ही रहे। आगे लिखा गया कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से लगातार फोन कर रहा है तो फोन क्यों नहीं उठाते हो।


स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूर्णिया एसपी को घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें कि पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग से कथित धमकी का राज पिछले दिनों खुल गया था। आरोपी को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि पप्पू यादव को जिसने कथित तौर पर धमकी दी थी, उसका लॉरेंस विश्नोई से कोई संबंध नहीं था बल्कि पप्पू यादव के कई करीबी लोगों से उसका पहले से संबंध जरूर था।


Pappu Yadav: लॉरेंस फोन करता है तो क्यों नहीं उठाते हो? पप्पू यादव को भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी, कहा- तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू, 15 दिन में..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता